विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन पर ऑनलाइन कार्यक्रम में आपका स्वागत है

विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन पर ऑन-लाइन कार्यक्रम में आपका स्वागत है ! यहाँ हम विद्यालय सुधार एवं रूपान्तरण हेतु अपने प्रयासों को साझा करने एवं सीखने के लिये जुड़े हैं। आइए इस कार्यक्रम से संबंधित, आपके प्रश्नों - कौन, क्यों, क्या और कैसे पर विचार करते हैं।

आप " कार्यक्रम  उद्घोषणा " पर नीचे दिया गया वीडियो भी देख सकते हैं।

कौन - यह कार्यक्रम किस के लिये है? यह कार्यक्रम पूरे देश के विद्यालय प्रमुखों के लिये है जो शिक्षा के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर से जुड़े हुए हैं। कुछ अन्तराल के बाद यह कार्यक्रम उन वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा भी किया जा सकेगा जो भविष्य में विद्यालय प्रमुख बनना चाहते हैं।

क्यों - यह कार्यक्रम क्यों तैयार किया गया है? हम मानते हैं कि विद्यालय प्रमुख, विद्यालय रूपान्तरण को सक्षम बनाने एवं बदलावों का नेतृत्व करने में मुख्य प्रेरक शक्ति होता है। सामान्य विद्यालयों को 'उत्कृष्टता के केंद्र' में परिवर्तित करने हेतु विद्यालय प्रमुख की भूमिका में बदलाव की आवश्यकता है ताकि वह मात्र प्रशासकीय एवं प्रबंधकीय ज़िम्मेदारियों तक ही सीमित न रहकर विद्यालय रूपान्तरण हेतु सक्रिय अभ्यासों की भी पहल करें। इस बदलाव हेतु विद्यालय प्रमुखों में क्षमता संवर्धन की आवश्यकता है जो पारम्परिक तरीके से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की अपेक्षा दीर्घकालिक विकासात्मक प्रक्षेप-पथों (trajectories) के द्वारा बेहतर सिद्ध हो सकती है | हम ऐसे विकासात्मक प्रशिक्षण कि परिकल्पना करते हैं जो विद्यालय के वास्तविक जीवन की चुनौतियों को संबोधित करने में सहायक हो |  इस प्रकार से विद्यालय नेतृत्व विकास कार्यक्रम विद्यालय प्रमुखों में दीर्घकालिक एवं सतत रूप से दक्षता निर्माण हेतु पूरे देश में विद्यालयी शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर प्रारंभ किया गया है। राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र ने राज्य संसाधन समूहों के माध्यम से स्वयं को क्रमानुसार सभी राज्यों तथा केंद्र शासित राज्यों में पंजीकृत किया है जिसकी सहायता से विद्यालय प्रमुखों में नेतृत्व क्षमता संवर्धन किया जा रहा है | हालांकि पिछले कुछ समय से हमने यह महसूस किया है कि तकनीक के प्रयोग के अभाव में प्रत्येक विद्यालय प्रमुख तक हम अपनी पहुँच नहीं बना पाएंगे | अत: इस मूडल (moodle) प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन पर ऑनलाइन कार्यक्रम को तैयार कर आप सभी विद्यालय प्रमुखों को उपलब्ध कराने की यह हमारी कोशिश है |

            

क्या - इस कार्यक्रम की विषयवस्तु क्या है? यह कार्यक्रम विद्यालय नेतृत्व केन्द्र द्वारा अवधारित राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व विकास की रुपरेखा तथा पाठ्यचर्या के ढांचा पर आधारित है | पाठ्यचर्या  में सात मुख्य क्षेत्र हैं जिन्हें सात कोर्स में परिवर्तित किया गया है | ये सभी कोर्स विद्यालय प्रमुखों की भूमिकाओं व उत्तरदायित्त्वों पर आधारित हैं | कार्यक्रम में सम्मिलित कोर्स हैं - विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोण, स्वयं का विकास, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का रूपांतरण, दल बनाना व दल का नेतृत्व करना, नवाचारों का नेतृत्व, साझेदारियों का नेतृत्व तथा विद्यालय प्रशासन का नेतृत्व | अंतिम कोर्स इस पूरे कार्यक्रम से ग्रहण किए गये अधिगम का समेकन करने में विद्यालय प्रमुखों की सहायता करता है |ऑनलाइन विद्यालय नेतृत्व विकास कार्यक्रम को तीन स्तरों - प्रारंभिक, माध्यमिक एवं अग्रिम पर क्रमबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है। वर्तमान कार्यक्रम प्रारंभिक स्तर का है एन.सी.एस.एल. शीघ्र ही माध्यमिक एवं अग्रिम स्तर पर भी ऑनलाइन कार्यक्रम को आरम्भ करेगा | ऑनलाइन कार्यक्रम के प्रत्येक स्तर को चार भागों- ई-विषयवस्तु, स्व-अधिगम सामग्री, संदर्भ पठन सामग्री एवं मूल्यांकन में व्यवस्थित किया गया है। ऐसा विश्वास है कि प्रत्येक स्तर विद्यालय प्रमुखों को, विद्यालय रूपान्तरण एवं नेतृत्व हेतु आवश्यक ज्ञान, दक्षताओं एवं दृष्टिकोण को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा |

नीचे दिया गया वीडियो "कार्यक्रम की रूपरेखा" कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं जैसे मुख्य क्षेत्र, संलग्नता का तरीका, आँकलन, ज्ञान को साझा करना तथा नेटवर्किंग करने के विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी देता है।

            

कैसे - आप इस कार्यक्रम में कैसे नामांकित हो सकते हैं? यह एक निःशुल्क कार्यक्रम है जिसके अन्त में आपको विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन में एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा।आपकी यात्रा इस कार्यक्रम के पूर्ण होने पर ही समाप्त नहीं होती बल्कि अपने विद्यालय के रूपान्तरण के उद्देश्य हेतु छोटे-छोटे बदलावों की पहल कर के प्रारंभ होती है। इतना ही नहीं,आप से यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपने अधिगम को एन.सी.एस.एल. के साथ, हमारे फेसबुक पेज एन.सी.एस.एल नीपा या हमारी ईमेल आई डी: ncsl[at]niepa[dot]ac[dot]in पर साझा करें। इससे हम सभी व्यवसायिक अधिगम समुदाय के सदस्यों के रूप में जुड़ेंगे तथा एक दूसरे के अनुभव एवं ज्ञान से लगातार लाभान्वित होंगे। कि  गुणवत्ता में सुधार के प्रति जुड़ाव, सहयोग, प्रतिबद्वता एवं योगदान, इस अधिगम यात्रा का मुख्यु केंद्र बिंदु है।

कार्यक्रम नामांकन हेतु वीडियो पंजीकरण नामक लिंक पर दिया गया है। कार्यक्रम की पंजीकरण तिथियाँ व कार्यक्रम की अवधि की जानकारी के लिए होम पेज पर कार्यक्रम की अनुसूची नामक लिंक पर जाएं | कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पहले होम पेज पर दिये गये कार्यक्रम अनुदेश को अवश्य पढ़ें |